उद्धव सरकार को लगा झटका
मुंबई(मान्यवर) :- बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने मुंबई मेट्रो कार शेड (Mumbai Metro Carshade) प्रोजेक्ट पर रोक लगा दी है | इससे राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार को झटका लगा है | कोर्ट ने MMRDA को स्टेटस मेंटन रखने को कहा है | इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार दूसरे पक्षों की बात सुनने के लिए राजी हो गई थी | राज्य सरकार ने कहा था कि मुम्बई कलेक्टर का फैसला नियमतः था बावजूद इसके राज्य सरकार दूसरे पक्षों की बात सुनने को तैयार है |
मामले में केंद्र सरकार का कहना था कि मुंबई कलेक्टर का फैसला नियम के हिसाब से नहीं है, इसलिए इसे रद्द किया जाए | कोर्ट में प्राइवेट डेवलपर गोराडिया ने भी राज्य सरकार की भूमिका का विरोध किया | गरोडिया ने मांग की थी कि कलेक्टर का फैसला रद्द किया जाए और एमएमआरडीए को कांजुरमार्ग मेट्रो कार शेड पर चल रहे काम को तुरंत रोकना चाहिए |