ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स से मिलाया हाथ
मान्यवर :- संजय लीला भंसाली ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘हीरा मंडी’ को बनाने का फैसला 13 साल बाद छोड़ दिया है | कहा जा रहा है कि संजय लीला भंसाली ने नेटफ्लिक्स से हाथ मिला लिया है और अब इस पीरियड ड्रामा को वेब फिल्म के तौर पर बनाएंगे | हालांकि इसके बारे में को आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है | सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, साल 2021 की पहली तिमाही में ‘हीरा मंडी’ की शूटिंग शुरू होनी थी | रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि ‘हीरा मंडी’ को बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा और इसमें संजय लीला भंसाली के सभी एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे | यहां तक कि यह भी कहा जा रहा है कि वह खुद इस फिल्म को डायरेक्ट नहीं करेंगे | फिल्म को कथित तौर पर विभु पुरी डायरेक्ट करेंगे | विभु पुरी ने ‘हवाईजादा’ को डायरेक्ट किया था | इसके साथ ही उन्होंने संजय लीला भंसाली की ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर ‘गुजारिश’ की थी |
‘हीरा मंडी’ लाहौर के रेड लाइट एरिया की कहानी
इससे पहले माना जा रहा था कि आलिया भट्ट स्टारर ‘गंगुबाई काठियाबाड़ी’ और ‘हीरा मंडी’ एक ही प्रोजेक्ट है | हालांकि दोनों ही फिल्मों की कहानी प्रोस्टिट्यूट्शन हब में प्रोस्टिट्यूट की कहानी है, लेकिन दोनों की स्क्रिप्ट एक ही है | ‘हीरा मंडी’ की कहानी लाहौर शहर के एक रेड लाइट एरिया के कल्चर में महिलाओं की स्थिति पर आधारित है | यह यहां रहने वाली महिलाओं के जीवन और जिनके जीवन में सेक्स ही जॉब है, उस पर फोकस करती है |
अलग है गंगूबाई काठियाहड़ी की कहानी
जबकि ‘गंगूबाई काठियाबाड़ी’ कमाठीपुरा की मैडम की कहानी है | संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का मोशन पोस्टर रिलीज हो चुका है | यह फिल्म एक रियल महिला अपराधी के जीवन पर आधारित है | मुंबई में कभी अपराध की दुनिया का एक जानामाना नाम था गंगूबाई काठियावाड़ी | महिला होने के बाद भी गंगूबाई के नाम की दहशत से अच्छे अपराधी कांपते थे | अपराध की दुनिया में जहां गंगूबाई के नाम का खौफ था वहीं गरीबों, मजबूर और शोषित महिलाओं और बच्चों के लिए वह किसी मसीहा से कम नहीं थी | गंगूबाई की इमेज किसी रॉबिनहुड से कम नहीं थी |