जारी किया 26 जनवरी तक का प्रोटेस्ट प्लान
मान्यवर :- सरकार के साथ जारी बातचीत के दौर से इतर भी किसानों ने अपना आक्रामक रुख जारी किया हुआ है | दिल्ली की सीमाओं पर पिछले करीब डेढ़ महीने से किसानों का आंदोलन जारी है | किसानों का कहना है कि तीनों कृषि कानूनों को जबतक वापस नहीं लिया जाएगा, तबतक वो यहां पर ही आंदोलन करते रहेंगे | इतना ही नहीं किसानों ने अब गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड निकालने की बात कह दी है |
कैसे अपना आंदोलन आगे बढ़ाएंगे किसान?
• किसानों ने ऐलान किया है कि वो अपना आंदोलन लगातार जारी रखेंगे | इतना ही नहीं अब 26 जनवरी के मौके पर ट्रैक्टर रैली निकालने की तैयारी है | इस दौरान किसान अलग-अलग सीमाओं से दिल्ली की ओर कूच करेंगे. किसान संगठनों ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालने की बात कही है |
• ट्रैक्टर रैली को लेकर किसानों की ओर से अभी से ही अभियान चलाया जा रहा है | अलग-अलग गांवों में गुरुद्वारों पर ट्रैक्टर रैली की जानकारी दी जा रही है और लोगों से इसमें शामिल होने को कहा जा रहा है | 6 से 20 जनवरी तक देश जागृति पखवाड़ा मनाया जाएगा | इसी दिन किसान KMP एक्सप्रेसवे पर मार्च निकालेंगे |