You are currently viewing डी.ए.वी. कॉलेज के वाइस प्रिं. प्रो. राजीव शर्मा हुए सेवानिवृत्त

डी.ए.वी. कॉलेज के वाइस प्रिं. प्रो. राजीव शर्मा हुए सेवानिवृत्त

जालंधर(मान्यवर) :- प्रोफैसर राजीव शर्मा पोस्ट ग्रैजुएट डिपार्टमैंट ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष व कॉलेज के वाइस प्रिंसीपल पद पर रहते हुए सेवानिवृत्त हुए। प्रो. राजीव शर्मा 1 नवंबर, 2020 से वाइस प्रिंसीपल पद पर सुशोभित थे।

गत 38 वर्षों से प्रोफैसर राजीव शर्मा ने वाणिज्य विभाग में अध्यापन के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में डीएवी कॉलेज को सेवाएं दी हैं। वह जनवरी 2020 में कॉलेज के रजिस्ट्रार बने। वे गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर में बोर्ड ऑफ स्टडीज के सदस्य और संकाय सदस्य रहे। वर्तमान में वे गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के स्नातकोत्तर विभाग के बोर्ड ऑफ स्टडीज के सदस्य थे।

अपनी सेवानिवृत्ति के अवसर पर प्रो. राजीव शर्मा ने अभिभूत होते हुए कहा कि वह अपने कार्यकाल के दौरान सभी संकाय सदस्यों को उनके सहयोग, प्यार और स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हैं। प्रो. शर्मा ने कॉमर्स विभाग के भावी अध्यक्ष प्रो. अशोक कपूर को विभाग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर वाइस प्रिंसीपल प्रो. अजय अग्रवाल, प्रो. विपन झांजी, प्रो. सुखदेव सिंह रंधावा, प्रो. मनीष अरोड़ा और प्रो. मनोज अरोड़ा आदि उपस्थित थे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एस. के. अरोड़ा ने प्रो. शर्मा को सेवानिवृत्ति पर उनके शानदार कार्यकाल के लिए बधाई देते हुए उनके स्वस्थ व आनंदमय जीवन हेतु कामना की।

D.A.V. College | Jalandhar