You are currently viewing जालंधर की मशहूर  MK INC प्रोडक्शन कंपनी के मालिक मनीष कुमार कोरियोग्राफर द्वारा विदेश भेजने के नाम पर ठगी

जालंधर की मशहूर MK INC प्रोडक्शन कंपनी के मालिक मनीष कुमार कोरियोग्राफर द्वारा विदेश भेजने के नाम पर ठगी

 

जालंधर(मान्यवर):-जालंधर को इमीग्रेशन का हब कहे जाने के साथ-साथ यहां पर आए दिन कोई ना कोई ठगी नया मामला भी सुनने में आता रहता है और हर बार यह मामला एक नए तरीके का होता है जिससे की जालसाज भोली-भाली जनता के खून पसीने की कमाई को मिनटों के अंदर हजम कर जाते हैं| ऐसा ही एक अनोखा मामला जालंधर की मशहूर प्रोडक्शन कंपनी की ओर से आ रहा है जिसके अंदर भोली-भाली लड़कियों को रातों-रात स्टार बनाने के नाम पर उनसे ठगी की गई है| जालंधर के एक मशहूर MK INC प्रोडक्शन कंपनी के मालिक मनीष कुमार उर्फ़ MK पर पंजाब और हरियाणा की लड़कियों ने विदेश में मॉडलिंग करने,फिल्मो में और सीरियल में काम करने के नाम पर ठगी और धमकाने के आरोप लग रहे हैं | इस खबर को लेकर जालंधर की एक प्रमुख अखबार ने भी इस बारे में खबर प्रकाशिक की थी |

हमारे रिपोर्टर को पीड़ित लड़कियों ने बताया कि इस मशहूर कोरियोग्राफर मनीष कुमार ने विदेश में शूटिंग करने के नाम पर उनसे पैसे ऐंठे हैं और वह इनको अब पैसे लौटाने की बजाय उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है और उनको धमकी दे रहा है | हमारे चैनल ने जब इस खबर को लेकर कोरियोग्राफर मनीष कुमार के दो बार वर्शन जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि वह अपना वर्शन जल्द ही देंगे लेकिन उनके द्वारा अपना कोई वर्शन नहीं दिया अगर आने वाले समय में वह अपना वर्शन देते है तो हम उसको भी प्रमुखता से छापने के साथ साथ इससे सम्बन्धिक एक वीडियो भी दिखाएँगे |