मान्यवर:-पेगासस जासूसी स्कैंडल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी है और इसके कारण संसद के मॉनसून सत्र की कार्यवाही बुरी तरह बाधित हो रही है | मॉनसून सत्र में अब तक विपक्षी सांसदों के हंगामे के बार-बार कार्यवाही टालने की नौबत आई है | बुधवार को भी विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे और फिर दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी | उधर, लोकसभा की कार्यवाही के दौरान 12 बजे विपक्ष ने लोकसभा में स्पीकर के चेयर के ऊपर कागज के टुकड़े फेंके |
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसे लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली घटना बताया | उन्होंने कहा कि जनता को संसद सत्र का इंतज़ार रहता है ताकि उनके मुद्दे संसद में उठें | आज कांग्रेस और टीएमसी के सांसदों ने हंगामा किया और मर्यादा तोड़ी | पत्रकार दीर्घा तक काग़ज़ फेंकना लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली घटना है | पेगासस जासूसी मामला और केंद्रीय कृषि कानूनों समेत कुछ अन्य मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी |