You are currently viewing सुखबीर बादल द्वारा पंजाबियो हेतु पेश किया 13 नुकाती प्रोग्राम मुगेरी लाल के हसीन सपनो के अलावा कुछ भी नहीं- बावा

सुखबीर बादल द्वारा पंजाबियो हेतु पेश किया 13 नुकाती प्रोग्राम मुगेरी लाल के हसीन सपनो के अलावा कुछ भी नहीं- बावा

*बादल साहिब सपनो की दुनियां में इस तरह आंनद ले रहे है सूत का पातान-जुलाहे से ठगो ठगी

*विशाल ढल्ल की लुधियाना से रिपोर्ट

पंजाब राज्य उद्योग विकास निगम के चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल द्वारा पेश किया 13 नुकाती प्रोग्राम मुगेरी लाल के हसीन सपनो के अलावा कुछ भी नही है। उन्होंने बादल की इस पेशकारी को गप्पों का टोकरा करार देते हुए कहा कि सरदार बादल सपनो की दुनियां में इस तरह आंनद ले रहे है,जैसे कि सत्ता में हो। इन पर तों ये कहावत लागू होती हेै कि सूत का पातान-जुलाहे से ठगो ठगी।

उन्होंने कहा कि 10 वर्ष पंजाब के लोगों को अकाली भाजपा ने मिलकर गुमराह किया। उसको पंजाब के लोग अभी भुले नहीं। बावा ने कहा कि पंजाब के सूझवान वोटर जानते है कि पंजाब का मसीहा कौन है और पंजाब के पानियों का राखा कौन है। वह केवल कैप्टन अमरिंदर सिंह ही है।