You are currently viewing गाजियाबाद के अगरौला गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर पर बदमाशों ने की फायरिंग

गाजियाबाद के अगरौला गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर पर बदमाशों ने की फायरिंग

मान्यवर:-गाजियाबाद के अगरौला गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर दिनेश (45) को कुछ बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। बताया गया कि वो पचायरा गांव में वीर कॉलोनी के नाम से प्लॉट काटने का काम कर रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे दिनेश अपने ऑफिस से बाइक पर घर जा रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में खड़ी कार और बाइक सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। बदमाशों को देखकर दिनेश वापस बाइक घुमाकर भागने लगे। इस बीच कार सवार बदमाशों ने दिनेश की बाइक में टक्कर मारकर उन्हें नीचे गिरा दिया और उनपर पांच से छह गोलियां दाग दीं।

दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। गांव वालों की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने अबतक पुलिस को शव उठाने नहीं दिया है। उन्होंने अगरौला गांव निवासी दिल्ली (जेल में बंद) और उसके भाई मदन पर अपने साथियों के साथ मिलकर दिनेश की हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, परिजनों ने थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजन आरोपियों के एनकाउंटर की मांग पर अड़े हुए हैं।