करतारपुर (सुखप्रीत सिंह):-नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल के दिशा निर्देशों पर एडीसीपी सोहेल मीर तथा एसीपी सेंट्रल बलविंदर इकबाल सिंह काहलो जालंधर में हुए ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को धर दबोचा है |
इन आरोपियों की पहचान रंजीत पासवान पुत्र भोला संदीप कुमार पुत्र मंटू निवासी नंगल श्यामा रेशम लाल पुत्र कुंदन लाल वासी हरदयाल नगर मुकेश कुमार पुत्र श्याम कुमार मनीष पुत्र भोलाराम सनी पुत्र पंचू तीनों ही गांव चूहका निवासी के रूप में हुई है प्रशासन द्वारा प्रेस को दी गई जानकारी के अनुसार 10 सितंबर की रात को जोहलाखेतके नजदीक जिस युवक का शव मिला था |
उसकी पहचानराहुल कुमार पुत्र सुखदेव लाल वासी हरदयाल नगर के तौर पर हुई है उसे मृतक की बहन हरप्रीत कौर तथा भाई स्वामीनाथ ने पहचाना एक आरोपी रेशम लाल ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बतायाई कत्ल से 3 दिन पहले वह कृष्णा और संजू से मिला था और उसने ₹50000 में राहुल को मारने का सौदा तय कर लिया था |
पर इस सौदे के लिए ₹20000 एडवांस में भी दे दिए थे बाकी की रकम कत्ल के बाद में देना तय हुआ था | इस साजिश में इन पांचों के साथ रंजीत पासवान भी शामिल थापुलिस प्रशासन के अनुसार आरोपी रेशम लाल को मृतक राहुल ने घर से निकाल दिया था | उसी गुस्से के कारण उसने सुपारी देकर उसका कत्ल करवा दिया पुलिस ने सभी आरोपियों पर केस दर्ज करके आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है |