You are currently viewing कुलगाम मुठभेड़ में  , 01 आतंकवादी ढेर ; सर्च ऑपरेशन जारी

कुलगाम मुठभेड़ में  , 01 आतंकवादी ढेर ; सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर(इश्फाक अहमद वागे):-दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के चावलगाम इलाके में गुरुवार को जारी मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है, हालांकि मारे गए आतंकवादी की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

इससे पहले पहुंचने वाली रिपोर्टों में कहा गया था कि पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने चावलगाम में घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया था।

जैसे ही बलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।