You are currently viewing अफगानिस्तान पर दिल्ली रीजनल सिक्योरिटी डाइलाॅग में , शामिल होने आए सात देशों के एनएसए ने ; पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

अफगानिस्तान पर दिल्ली रीजनल सिक्योरिटी डाइलाॅग में , शामिल होने आए सात देशों के एनएसए ने ; पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

मान्यवर:-सूत्रों ने बताया कि उन्होंने पीएम मोदी से बातें साझा की। मोदी ने सबसे अफगानिस्तान पर भारत का दृष्टिकोण शेयर किया। भारत के बुलावे पर ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, तजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान तथा उज्बेकिस्तन के एनएसए शामिल हुए।

सभी ने अपने नेताओं की शुभकामनाओं से पीएम को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने अफगानिस्तान को लेकर भारत के प्रयासों की भी सराहना की।

सूत्रों ने बताया कि क्षेत्रीय वार्ता भारत की उम्मीदों से बढ़ कर रहा। संयुक्त दिल्ली घोषणा में सभी राष्ट्रों के एनएसए की सहमति रही। उन्होंने कहा कि सभी देशों के डेलीगेशन ने इस आयोजन की टाइमिंग तथा खुलकर इस मुद्दे पर चर्चा की तारीफ की।

सूत्रों ने बताया कि वार्ता में हर देश को अपनी बात रखने का पूरा मौका मिला।  एनएसए स्तर की इस वार्ता पर इस बात पर एकमत रहा कि इस प्रक्रिया को जारी रखा जाएगा तथा इस मुद्दे पर आपस में नियमित सलाह-मशविरा किया जाता रहेगा।