You are currently viewing नगर निगम चुनाव से पहले सक्रिय हुई भाजपा मान सरकार के खिलाफ वादा खिलाफी को लेकर खोला मोर्चा दिया धरना

नगर निगम चुनाव से पहले सक्रिय हुई भाजपा मान सरकार के खिलाफ वादा खिलाफी को लेकर खोला मोर्चा दिया धरना

मान्यवर पंजाब में नगर निगम चुनावों से एन पहले भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। भजपा ने पंजाब धरने प्रदर्शनों से आगाज करते हुए प्रदेश सरकार की कमियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज इसी क्रम में जालंधर शहरी भाजपा ने डीसी आफिस के सामने धरना लगाया। भाजपा के नेताओं ने अपने हाथों में तख्तियां पकड़ कर प्रदेश की भगवंत मान सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।

भाजपा नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की आम आदमी सरकार अपने शुरुआती महीनों में ही पूरी तरह से पिछड़ गई है और हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चाहे मसला कानून व्यवस्था का हो या फिर लोगों से जुड़ा बिजली का मसला, सभी में आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार अपने वादों के अनुसार काम करने में पूरी तरह से असफल रही है। राज्य में अराजकता का माहौल बना हुआ है। राज्य में एकाएक अराजक तत्वों की संख्या बढ़ गई है। सभी सरेआम हथियार लेकर घूम रहे हैं। हर तरफ गोलियां चल रही हैं लूटपाट से लेकर हत्याओं का खेल चल रहा है। लेकिन सूबे की सरकार अपने में ही मस्त है।

आम आदमी ने आम आदमी पार्टी को वोट डालकर सत्ता में पहुंचाया लेकिन इन्होंने सत्ता संभालने ही सबसे पहले आदमी की गिरेबान पर हाथ डाला, उसकी रोजी रोटी पर लात मारने की कोशिश की। प्रदेश सरकार ने शहरों से सारी रेहड़ियां-फड़ियां हटाने के हुक्म जारी किए। जो लोग जुगाड़ू वाहन बनाकर अपना रोजगार चला रहे थे उनके जुगाड़ू वाहनों को बंद करवा दिया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि बदलाव के चक्कर में आमजन ने आम आदमी पार्टी को वोट तो डाल दी लेकिन अब बुरी तरह से पछता रहे हैं।

भाजपा नेताओं ने कहा कि लोगों को भरोसा था कि सत्ता में आते ही भगवंत मान और केजरीवाल छह सौ यूनिट बिजली मुफ्त कर देंगे। लेकिन अब लोग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा था कि रेत राज्य में रेत के भाव सस्ते कर देंगे और माफिया की जेब से पैसे निकाल कर महिलाओं को पेंशन देंगे। लेकिन उलटा पंजाब में रेत महंगी हो गई औऱ महिलाओं में पेंशन की टेंशन बनी हुई है। पेंशन देने का अभी नामोनिशान तक नहीं है।

भाजपा के नेताओं ने कहा कि भगवंत मान पर आरोप लगाए कि सूबे में एसा मुख्यमंत्री है जो शराब पीकर गुरु घर में चला जाता है। मंत्री नीचे जुगाडू वाहनों और रेहड़ियों-फड़ियों को हटाने के आदेश कर रहे हैं जबकि मद में चूर मुख्यमंत्री को इसकी भनक तक नहीं है। जब लोगों ने शोर मचाया तब जाकर उन्हें होश आया। भाजपा के नेताओं ने भगवंत मान को रबड़ स्टैंप करार देते हुए कहा कि वह कागजों में ही मुख्यमंत्री है जबकि सारे फैसले दिल्ली में बैठकर केजरीवाल कर रहा है।