You are currently viewing पंजाब गवर्नर से मिली रेप पीड़िता बोली AIG कपूर ने जबरदस्ती संबंध बनाए  प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन करवा दिया

पंजाब गवर्नर से मिली रेप पीड़िता बोली AIG कपूर ने जबरदस्ती संबंध बनाए प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन करवा दिया

जालंधर (ब्यूरो): पंजाब के AIG आशीष कपूर पर पुलिस कस्टडी में रेप के आरोप लगाने वाली शिकायतकर्ता महिला से शुक्रवार को पंजाब के गवर्नर बीएल पुरोहित मिले। पीड़िता ने उन्हें बताया कि आशीष कपूर ने पहले उनसे जबरन संबंध बनाए। इसके बाद भी उनके बीच रिलेशन रहे, लेकिन जब वह प्रेग्नेंट हुई तो कपूर ने उनका अबॉर्शन करवा दिया।

उन्होंने बताया कि AIG कपूर ने उनके घर पर 10 करोड़ रुपए भी रखे थे। पीड़िता ने मामले की जांच पूर्व IG कुंवर विजय प्रताप की पुरानी टीम से कराए जलाने की अपील की है ताकि सच सामन आ सके।

पंजाब गवर्नर को ईमेल से की शिकायत पीड़िता ने बताया कि पंजाब पुलिस ने 5 साल में केवल एक केस दर्ज किया है। लेकिन इस मामले में भी सही कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने बताया कि न्याय नहीं मिलने पर उन्होंने पंजाब गवर्नर को ईमेल कर शिकायत की थी। इसके बाद गवर्नर ने उन्हें मुलाकात का समय दिया।

गवर्नर ने CM पंजाब को लिखा लेटर पंजाब गवर्नर ने बीते दिनों पीड़िता की शिकायत के सबंध में CM पंजाब भगवंत मान को लेटर लिखा था। उन्होंने मामले में वीडियो क्लिप के संदर्भ के अनुसार शिकायत पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं होने से स्वयं को हताश बताया था। साथ ही CM मान से मामले के फैक्ट पर नजर डालने को कहा था लेकिन CM मान द्वारा गवर्नर के इस लेटर का जवाब नहीं दिया गया था।

माना जा रहा है कि इसी कारण अब गवर्नर ने आज स्वयं पीड़िता की सुनवाई की। गवर्नर द्वारा CM मान को मामले से संबंधित लेटर पंजाब कैडर के IPS एवं चंडीगढ़ के पूर्व SSP कुलदीप चहल के संबंध में भेजे गए लेटर के साथ भेजा गया था।

न्यायिक हिरासत में हैं AIG कपूर गौरतलब है कि आरोपी AIG आशीष कपूर को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। वह फिलहाल जेल में ही बंद हैं। आशीष कपूर पंजाब विजिलेंस में बतौर SP कार्यरत होने के दौरान पंजाब के करोड़ों रुपए के सिंचाई घोटाले के जांच अधिकारी भी रह चुके हैं।