You are currently viewing लूडो में भारतीय लड़के से दिल हारी पाकिस्तानी युवती नेपाल में दोनों शादी करके बेंगलुरु पहुंचे लड़की को गिरफ्तार कर पाक भेजा

लूडो में भारतीय लड़के से दिल हारी पाकिस्तानी युवती नेपाल में दोनों शादी करके बेंगलुरु पहुंचे लड़की को गिरफ्तार कर पाक भेजा

जालंधर (ब्यूरो):-  पंजाब के अमृतसर की अटारी सरहद के रास्ते 19 साल की इकरा जवारी को पाकिस्तान डिपोर्ट किया गया। इकरा पर आरोप था कि वह अवैध तरीक से नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुई। फिलहाल BSF के जवानों ने उसे देर रात पाक रेंजर्स के हवाले कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार इकरा पाकिस्तान के हैदराबाद की रहने वाली है। 19 साल की इकरा को लूडो खेलने का शौक था। ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते उसे उत्तर प्रदेश के मुलायम सिंह से प्यार हो गया। प्यार बढ़ता गया और इकरा ने भारत अपने प्यार से मिलने के लिए वीजा अप्लाई कर दिया। किसी कारणवश वे रिजेक्ट हुआ, लेकिन इकरा व मुलायम रुके नहीं। इकरा ने नेपाल के रास्ते भारत आने का फैसला किया।

बीते साल हुई नेपाल में लैंड इकरा 19 सितंबर 2022 को पाकिस्तान से फ्लाइट में नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंड हुई। मुलायम उसे रिसीव करने के लिए पहुंचा और वहीं शादी भी कर ली। दोनों नेपाल में एक सप्ताह तक रुके और उसके बाद नेपाल के सोनाली बॉर्डर को पार करके भारत में आ गए।

इकरा ने हिंदू नाम रावा अपनाया दोनों हैदराबाद से बेंगलुरु आ गए। इकरा ने लोगों के सामने अपना नाम बदला और रावा रख लिया। दोनों खुशी-खुशी रह रहे थे। तभी एक दिन मुलायम के पड़ोसी को शक हुआ। दरअसल, रावा अपने घर में नमाज पढ़ रही थी। पड़ोसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

पुलिस ने रेड कर बरामद किया पाक पासपोर्ट पुलिस ने सूचना के बाद मुलायम के फ्लैट पर रेड की। यहां पुलिस को इकरा का पाकिस्तानी पासपोर्ट मिल गया। उसे बेंगलुरु में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद कानूनी कार्रवाई हुई और इकरा को अटारी बॉर्डर लाया गया। यहां से इकरा को देर रात पाकिस्तान रेंजर्स के हवाले कर दिया गया।