You are currently viewing एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालन्धर के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ कंप्यूटर साइंस द्वारा किया गया इन्वेस्टचर सेरेमनी का आयोजन || Investiture Ceremony of IT Forum organized at ACFA
Investiture Ceremony of IT Forum organized at ACFA

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालन्धर के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ कंप्यूटर साइंस द्वारा किया गया इन्वेस्टचर सेरेमनी का आयोजन || Investiture Ceremony of IT Forum organized at ACFA

 

 

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ कंप्यूटर साइंस के आईटी फोरम द्वारा इन्वेस्टचर सेरेमनी
का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की आईटी फोरम
का उद्देश्य विद्यार्थियों को जिम्मेदारी का एहसास दिलाते हुए अपना दायित्व निभाने,समय प्रबंधन करना एवं न केवल अपने
व्यक्तित्व को निखारना बल्कि दूसरों के विकास में भी अपना योगदान देते हुए समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान
देना है। आईटी फोरम का अध्यक्ष लड़कों में बीसीए 5th सेमेस्टर के कार्तिक वधवा एवं लड़कियों में एशिका को बनाया गया, लड़कों में बीसीए 5th सेमेस्टर के उदय को उपाध्यक्ष एवं लड़कियों में एमवाॅक इ कॉमर्स एंड डिजिटल मार्केटिंग की तरनप्रीत को बनाया गया। शिवम, नौशी एवं मृगन को महासचिव बनाया गया, तनिष्क रोशनी एवं हर्षिता को संयुक्त सचिव की उपाधि प्रदान की गई, वंशिका एवं ग्रीषिका को ट्रेज़रर की उपाधि से सुशोभित किया गया। डॉ ढींगरा एवं कंप्यूटर साइंस विभाग के प्राध्यापकवृंद ने विद्यार्थियों को बैजेज प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया तथा विभाग एवं कॉलेज के विकास में अपना सकारात्मक योगदान देने का संकल्प दिलाया। प्राचार्य डॉ नीरजा ने इन्वेस्टचर सेरेमनी के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए विभागाध्यक्ष डॉ रूपाली सूद एवं अन्य प्राध्यापकवृंद के प्रयासों की भरपूर सराहना की।

[metaslider id=”4950