You are currently viewing मुंबई के  बांद्रा पूर्व इलाके में ,कनकिया पेरिस की इमारत में लगी भीषण आग

मुंबई के बांद्रा पूर्व इलाके में ,कनकिया पेरिस की इमारत में लगी भीषण आग

मान्यवर:-मुंबई के बांद्रा पूर्व इलाके में गुरुवार दोपहर को आग लग गई। 16 मंजिला कनकिया पेरिस इमारत के बेसमेंट में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौके पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां पहुंच गई हैं। बीते कुछ दिनों से मुंबई में लगातार आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। कुछ दिनों पहले गोरेगांव में एक दुकान में आग लग गई  थी।

 अक्तूबर में मुंबई के करी रोड इलाके की एक ऊंची इमारत में आग लग गई थी। आग अविघ्ना पार्क बिल्डिंग की 19 वीं मंजिल पर लगी थी। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।