मान्यवर:-पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। अभी तक हुई काउंटिंग के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने 9, भाजपा ने 5 और कांग्रेस ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है।शिरोमणि अकाली दल ने भी खाता खोलते हुए एक सीट जीती है। चुनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला चल रहा है। वहीं, भाजपा को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। वार्ड 17 से भाजपा के मेयर रहे रविकांत शर्मा आम आदमी पार्टी के हाथों चुनाव हार गए हैं। हालांकि सीनियर डिप्टी मेयर महेशइंदर सिद्धू छोटे अंतर से जीतने में कामयाब रहे।
काउंटिंग अपडेट्स..
वार्ड 3 से भाजपा के दिलीप शर्मा ने कांग्रेस के रवि कुमार को 90 वोट से हराया।
वार्ड 22 से आम आदमी पार्टी की अंजू कत्याल ने भाजपा की हीरा नेगी को 76 वोट से हराया।
वार्ड 18 से आम आदमी पार्टी की तरूणा मेहता ने भाजपा की सुनीता धवन को 1,516 वोट से हराया।
वार्ड 34 से कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह ने 9 वोटों से भाजपा के भूपिंदर शर्मा को हराया।
वार्ड 10 से कांग्रेस के हरप्रीत कौर बबला ने 3103 वोटों से भाजपा की राशि भसीन को हराया।
वार्ड 6 से भाजपा की सर्बजीत कौर ने कांग्रेस की ममता गिरी को 502 वोटों से हराया।
वार्ड 30 से शिरोमणि अकाली दल (बादल) के हरदीप सिंह ने कांग्रेस के अतिंदरजीत सिंह को 2,145 वोटों से हराया।
वार्ड 26 से आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार ने कांग्रेस के जितेंद्र कुमार को 1,440 वोटों से हराया।
वार्ड 29 से आम आदमी पार्टी की मनुहार ने भाजपा के रविंदर कुमार को 2,728 वोटों से हराया।
वार्ड 2 से भाजपा के महेशइंदर सिंह सिद्धू 11 वोटों से जीते। उन्होंने कांग्रेस हरमोहिंदर सिंह लक्की को हराया।
वार्ड 14 से भाजपा के कुलजीत सिंह संधू ने आम आदमी पार्टी के कुलदीप सिंह को 255 वोटों से हराया।
वार्ड 17 से आम आदमी पार्टी के दमनप्रीत सिंह ने भाजपा के रविकांत शर्मा को 828 वोट से हराया।
वार्ड 21 से आम आदमी पार्टी के जसबीर सिंह चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने 939 वोटों से भाजपा के देवेश मोदगिल को हराया।
वार्ड एक से आम आदमी पार्टी की जसविंदर कौर चुनाव जीत गई है। उन्हें 3319 वोट मिली। उन्होंने 1009 वोटों से भाजपा की मनजीत कौर को हराया।
वार्ड 25 से आम आदमी पार्टी के योगेश ढींगरा ने भाजपा के विजय कौशल राणा को 315 वोटों से हराया।
वार्ड 33 से भाजपा के कंवरजीत सिंह ने कांग्रेस विजय सिंह राणा को 742 वोट से हराया।
वार्ड 13 से कांग्रेस के सचिन गालव ने आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता चंद्रमुखी शर्मा को 285 वोटों से हराया।
वार्ड नंबर 9 से भाजपा की बिमला दुबे ने आजाद मनप्रीत कौर को 1795 वोटों से हराया।
वार्ड 5 से कांग्रेस की दर्शना ने भाजपा की नितिका गुप्ता को 2737 वोट से हराया।
आप और भाजपा की बढ़त बरकरार
नतीजों के अलावा 3 सीटों पर आप, एक पर भाजपा और 2 पर कांग्रेस आगे चल रही है। मतगणना केंद्रों के बाहर पुलिस तैनात हैं और केवल उम्मीदवार और पोलिंग एजेंट को ही अंदर जाने की अनुमति है। मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए पेरामिलिट्री फोर्स और चंडीगढ़ पुलिस तैनात है।
इन सेंटर्स पर हो रही मतगणना
वार्ड एक,दो,तीन और चार की मतगणना सेक्टर दस के होम साइंस कॉलेज में हो रही है। वार्ड 5,6,7,8 की मतगणना सेक्टर 26 के चंडीगढ़ कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में होगी। वार्ड 9,10,11,12 की मतगणना सेक्टर 18 के सरकारी स्कूल में हो रही है। वार्ड 13,14,15,16 की मतगणना पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सेक्टर 11 में, वार्ड 17,18,19,20 की मतगणना गर्वमेंट कॉलेज फार एजुकेशन सेक्टर 20 में हाे रही है।
वार्ड 21,22,23,24 की मतगणना चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट सेक्टर 42 में हो रही है। वार्ड 25,26,27,28 की मतगणना पोस्ट ग्रेजुएट गर्वनमेंट फार गर्ल्स सेक्टर 42 चंडीगढ़ में हो रही है। वार्ड 29,30,31,32 की मतगणना गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन सेक्टर 50 चंडीगढ़ और वार्ड 33,34,35 की मतगणना पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सेक्टर 46 में हो रही है।
अब तक की रिकॉर्ड वोटिंग हुई थी
नगर निगम चंडीगढ़ के चुनावों में अबकी बार 60.45 प्रतिशत वोट पोल हुए। यह अब तक के नगर निगम चुनावों में सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत है। अबकी बार सबसे ज्यादा पोलिंग 72.81 प्रतिशत वार्ड नंबर 16 में हुई। इसमें सेक्टर 25 का एरिया आता है। जबकि सबसे कम वार्ड 23 में 42.66 प्रतिशत हुई।
पिछली बार हुई थी 59.03% वोटिंग
नगर निगम चंडीगढ़ के चुनावों में वर्ष 2016 में 59.54 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। जबकि नगर निगम चंडीगढ़ का पहना चुनाव 1996 में हुआ था। तब 45.77 प्रतिशत वोटिंग हुई।2001 में 31.80 प्रतिशत, 2006 में 45.12, 2011 में 59.03 प्रतिशत वोटिंग हुई।
चुनाव में कुल 203 उम्मीदवार हैं
चुनाव में 203 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। जिसमें कांग्रेस के 35, बीजेपी के 35, आप के 35, अकाली दल- बसपा गठबंधन के 32 और अन्य 66 उम्मीदवार चुनाव में खड़े हैं।
यह भी पढें: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव नतीजे आज:हरियाणा के CM खट्टर, अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर
ये हैं चंडीगढ़ की प्रमुख सीटें
वार्ड नंबर दो, वार्ड नंबर चार, वार्ड नंबर 6 वार्ड नंबर नौ, वार्ड नंबर दस, वार्ड नंबर 13, वार्ड नंबर 14,वार्ड नंबर 17, वार्ड नंबर 21, वार्ड नंबर 23, वार्ड नंबर 25, वार्ड नंबर 26 वार्ड नंबर 27, वार्ड नंबर 30, वार्ड नंबर 31, वार्ड नंबर 33 प्रमुख वार्ड है। इन वार्डों में कांग्रेस, भाजपा के दिग्गज चुनाव लड़ रहे हैं।