मान्यवर आम आदमी पार्टी के खिलाफ टिप्पणियों के मामले में अब पंजाब पुलिस मशहूर कवि कुमार विश्वास के घर पहुंच गई है। विश्वास ने खुद उनके गाजियाबाद स्थित घर पहुंची पुलिस की तस्वीरें पोस्ट की हैं। उनके खिलाफ IT एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
उन्होंने ट्वीट किया कि सुबह-सुबह पंजाब पुलिस उनके यहां आई है। एक समय मेरे द्वारा ही भगवंत मान को पार्टी में शामिल करवाया गया था। उन्होंने मान को आगाह किया कि दिल्ली में बैठे जिस आदमी को पंजाब की लोगों की ताकत से खेलने दे रहे हो, वह एक दिन मान और पंजाब को धोखा देगा। विश्वास ने कहा कि देश मेरी चेतावनी को याद रखे।
चुनाव के वक्त दिए बयान पर हुआ था बवाल पंजाब चुनाव के दौरान कुमार विश्वास के बयान पर खूब बवाल हुआ था। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने देश को तोड़ने की बात की थी। उन्होंने केजरीवाल से इस पर जवाब भी मांगा था। हालांकि इसके जवाब में केजरीवाल ने खुद को स्वीट आतंकी बताया था। केजरीवाल ने विश्वास पर तंज कसते हुए कहा था कि मै वो स्वीट आतंकी हूं जो बच्चों के लिए स्कूल और मरीजों के अस्पताल बनवाता हूं।
मोहाली में दर्ज हो रहे केस पंजाब पुलिस की तरफ से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ बयानबाजी पर मोहाली स्थित साइबर क्राइम सेल में केस दर्ज किए जा रहे हैं। इससे पहले दिल्ली भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा, नवीन कुमार जिंदल और प्रीति गांधी पर भी केस दर्ज हो चुका है।