You are currently viewing केंद्र के बिजली संशोधन बिल पर बवाल शुरू सुखबीर बादल की PM को चिट्‌ठी- किसान यूनियनों से चर्चा करें; JPC को भेजें

केंद्र के बिजली संशोधन बिल पर बवाल शुरू सुखबीर बादल की PM को चिट्‌ठी- किसान यूनियनों से चर्चा करें; JPC को भेजें

जालंधर (ब्यूरो) केंद्र सरकार के बिजली संशोधन बिल पर बवाल शुरू हो गया है। शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर बादल ने इस बारे में PM नरेंद्र मोदी को चिट्‌ठी लिखी है। सुखबीर ने कहा कि बिल पर राज्य, किसानों और किसान संगठनों से चर्चा की जाए। इसके लिए बिल को वापस लिया जाए। उन्होंने बिल को जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) को भेजने को कहा है। जहां सभी तरह के ऑब्जेक्शन सुनकर उनको हल किया जा सके।

कृषि सुधार कानून पर हो चुका बवाल
केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों पर बवाल हो चुका है। किसान यूनियनों ने इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन किया। जो 378 दिन चला। इसके बाद केंद्र को यह कानून वापस लेने पड़े थे। बिजली संशोधन बिल को लेकर भी किसान आशंका जताते रहे हैं।

आंदोलन खत्म करते वक्त बनी थी सहमति
सिंघु बॉर्डर पर चले किसान आंदोलन खत्म करते वक्त भी केंद्र और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) में सहमति बनी थी कि किसानों पर असर डालने वाले बिजली संशोधन बिल के प्रावधानों पर संयुक्त किसान मोर्चा से चर्चा होगी। उससे पहले इसे संसद में पेश नहीं किया जाएगा।