You are currently viewing जम्मू – लगातार लुढ़क रहा है पारा
Jammu temperature

जम्मू – लगातार लुढ़क रहा है पारा

घने कोहरे के कारण बॉर्डर पर जवानों को निगरानी करने में हो रही हैं दिक्कतें

मान्यवर :- समूचे उत्तर भारत में शीतलहर के प्रकोप के बीच जम्मू में भी हड्डियां गला देने वाली ठंड ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है | वहीं, गुरुवार सुबह से ही पूरे शहर में कोहरे की घनी चादर ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है | जम्मू में तापमान लगातार गिर रहा है और ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है | वहीं यहां कोहरे ने भी लोगों का जीना मुहाल कर दिया है |

जम्मू शहर के साथ-साथ पड़ोसी जिलों कठुआ, सांबा, उधमपुर, राजौरी, पुंछ से भी ठंड और ठिठुरन की खबरें आई हैं | पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते जम्मू में लगातार ठंड का कहर जारी है | हड्डियां गला देने वाली ठंड के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल पा रहे हैं |

अगर सीमा की बात करें तो भारत-पाकिस्तान सीमा पर भी घने कोहरे की चादर है जिससे वहां तैनात बीएसएफ के जवानों और अधिकारियों को बॉर्डर की निगरानी में काफी दिक्कत आ रही है |

जम्मू में ठंड और ठिठुरन के बाद इस कोहरे ने हवाई और रेल यातायात पर भी व्यापक असर डाला है | वहीं अगर मौसम विभाग की बात करें तो मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों तक मौसम में कोई किसी सुधार का अनुमान नहीं जताया है |

Jammu | Temperature