You are currently viewing कर्तव्य पथ उद्घाटन: कंगना रनोट बोलीं- नेताजी सुभाष चंद्र बोस की राह पर कई पीढ़ियां चलेंगी

कर्तव्य पथ उद्घाटन: कंगना रनोट बोलीं- नेताजी सुभाष चंद्र बोस की राह पर कई पीढ़ियां चलेंगी

जालंधर (ब्यूरो): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 सितंबर को सेंट्रल विस्टा ऐवन्यू प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया है। इस प्रोग्राम में तमाम नेता और स्टार्स शामिल हुए। कंगना रनोट भी कर्तव्य पथ के उद्घाटन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंची। कंगना ने रिपोर्टरों से बात करते हुए कहा कि वो गांधीवादी नहीं बल्कि नेतावादी हैं। कंगना ने कहा कि फ्रीडम फाइटर नेताजी सुभाष चंद्र बोस और वीर सावरकर के स्ट्रगल को पूरी तरह से नकार दिया गया है। साथ ही कंगना ने कहा कि भारत को आजादी केवल भूख हड़ताल और दांडी मार्च करने से नहीं मिली है।

आजादी दांडी मार्च और भूख हड़ताल से नहीं मिली है- कंगना
कंगना ने कहा, “मैं हमेशा से कहती आई हूं कि मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की फॉलोअर नेतावादी हूं न कि गांधीवादी। कुछ लोगों को मेरे ऐसे बोलने से दिक्कत होती है। हर किसी की अपनी अलग विचारधारा होती है और मुझे लगता है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस और वीर सावरकर जैसे दूसरे क्रांतिकारियों के स्ट्रगल को पूरी तरह से नकार दिया गया है। सिर्फ महात्मा गांधी की साइड को ही दिखाया गया कि आप मुझे एक गाल पर थप्पड़ मारोगे, मैं दूसरा गाल भी आगे कर दूंगा। सिर्फ यही बताया गया कि हमें आजादी दांडी मार्च और भूख हड़ताल करने से मिली है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है।”

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की फॉलोअर हैं कंगना: कगंना आगे कहती है, “मैं उन लोगों में से हूं जो कहते थे तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। नेताजी सुभाष चंद्र की ये मूर्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा है। मैं कभी भी गांधीवादी नहीं रही मैं तो नेतावादी रही हूं। हमें ये आजादी नेताजी सुभाष चंद्र बोस और वीर सावरकर जैसे क्रांतिकारियों की वजह से मिली है। हमें यह आजादी ऐसे ही नहीं मिली है। हमें इसके लिए संघर्ष करना पड़ा है।”

कंगना ने कर्तव्य पथ को कहा कर्म का मार्ग: कंगना ने कर्तव्य पथ के उद्घाटन के बारे में बात करते हुए कहा, “यह पथ कर्म का पथ है, यह कई पीढ़ियों के लिए एक उदाहरण है और वो इस राह पर चलेंगी। अगर आप राजपथ नाम रखते है, तो यह लोगों के लिए एक उदाहरण के तौर पर नहीं रहेगा, लेकिन कर्तव्य पथ कर्म का मार्ग है, जो लोगों के लिए मार्गदर्शक का काम करेगा।”

क्या है सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट?
बता दें सेंट्रल विस्टा ऐवन्यू की नींव पीएम मोदी ने साल 2020 में रखी थी और तब से अब तक इसका लगातार काम चलता आया है। ये विजय चौक से इंडिया गेट तक 3.2 किमी तक फैला हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे बनाने में 20 हजार करोड़ रुपये की लागत आई है। इसका डिजाइन डॉ बिमल पटेल (सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट आर्किटेक्चर) ने किया है। इस प्रोजेक्ट के तहत राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया गया है और यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति का पीएम मोदी ने अनावरण भी किया है।
इमरजेंसी में नजर आएंगी कंगना: कंगना रनोट के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। इमरजेंसी में वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन और श्रेयस तलपड़े जैसे एक्टर्स भी लीड रोल में नजर आएंगे।