You are currently viewing कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल को-एड की ‘एजुकेशन आइकॉन अवार्डस 2022’ के शीर्ष दस स्कूलों में स्वर्णिम उपलब्धि

कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल को-एड की ‘एजुकेशन आइकॉन अवार्डस 2022’ के शीर्ष दस स्कूलों में स्वर्णिम उपलब्धि

जालंधर (ब्यूरो): आज का युग प्रतियोगिता का युग है | यहाँ प्रत्येक व्यक्ति जीतने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा है | जीतने की लालसा आज के समय में सभी में प्रायः देखने को मिलती है क्योंकि आधुनिक युग में शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थी का सर्वपक्षीय विकास करना है इसी उद्देश्य को प्रमाणित करने हेतु कैंब्रिज इंटरनेशनल को-एड स्कूल हमेशा अग्रसर रहा है| यह तथ्य इस बात का प्रमाण है कि कैंब्रिज इंटरनेशनल को-एड स्कूल ने होटल विवांता द्वारका, नई दिल्ली में 19 सितम्बर, 2022 में आयोजित ‘एजुकेशन आइकॉन अवार्डस’ में शामिल शीर्ष दस स्कूलों में अपना वर्चस्व स्थापित कर एक मिसाल कायम की | यह सम्मान लुधियाना के विधायक (एम.एल.ए.) श्री दलजीत सिंह द्वारा कैंब्रिज स्कूल को शीर्ष दस स्कूलों की सूची में शामिल होने पर प्रदान किया गया जोकि सम्पूर्ण कैंब्रिज परिवार के लिए एक विशेष उपलब्धि है|

एजुकेशन आइकॉन अवार्डस एंड कॉन्फ्रेंस का ध्येय उन लोगों को सम्मानित करना है, जिन्होंने उत्साह के साथ अपने बढ़ते सपनों को पूरा करने का साहसिक प्रयास किया है, जिसमें कैंब्रिज इंटरनेशनल को-एड स्कूल का नाम अग्रणी है |
इस गौरवान्वित अवसर पर स्कूल में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें चेयरमैन श्री नितिन कोहली, वाइस चेयरमैन श्री दीपक भाटिया, प्रैजीडेंट श्रीमती पूजा भाटिया, वाइस प्रैजीडेंट श्री पार्थ भाटिया, प्रिंसिपल श्रीमती हरलीन मोहन्ती, वाइस प्रिंसिपल श्रीमती प्रियंका ग्रोवर और हेडमिस्ट्रेस सुश्री मीनाक्षी स्याल विशेष रूप से उपस्थित रहे | कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रैजीडेंट श्रीमती पूजा भाटिया और प्रिंसिपल श्रीमती हरलीन मोहन्ती जी ने इस अवार्ड की जानकारी दी तथा इस उपलब्धि का श्रेय समस्त कैंब्रिज परिवार को देते हुए सबको बधाई दी| साथ ही उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार हम सबको प्रोत्साहन देता है और आगे के लिए भी और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है |