You are currently viewing हंस राज महिला महाविद्यालय जालंधर के B.Voc J & M Sem-II के छात्रों ने यूनिवर्सिटी में टॉप किया

हंस राज महिला महाविद्यालय जालंधर के B.Voc J & M Sem-II के छात्रों ने यूनिवर्सिटी में टॉप किया

जालंधर (ब्यूरो): जीएनडीयू अमृतसर में हंस राज महिला महाविद्यालय जालंधर के बी. वोक जर्नलिज्म और मीडिया सेम-II के छात्रों ने टॉप किया है। साक्षी बडोला ने 680 अंकों के साथ पहला और साहिबप्रीत कौर ने 649 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने विद्यार्थियों को बधाई दी। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष श्रीमती रमा शर्मा एवं सुश्री प्रियंका जैन भी उपस्थित थीं।