You are currently viewing टैगोर हॉस्पिटल में आग का मामला :- गलत फहमी पैदा करने की कोशिश

टैगोर हॉस्पिटल में आग का मामला :- गलत फहमी पैदा करने की कोशिश

जालंधर (न्यूज़ डेस्क):-  जालंधर के मशहूर टैगोर हॉस्पिटल में आग लगने का मामले सामने आया है जिसमे कि मोहल्ला वासी भी इकट्ठे हो गए। इस मामले को लेकर जब डॉ विजय महाजन से बात की गयी तो उन्होंने बताया की वह पिछले 40 वर्षो से इसी तरह जनता की सेवा कर रहे है और हमेशा से ऑक्सीजन सिलेंडर हर हॉस्पिटल की जरूरत है ताकि जनता की जान बचाई जा सके और सिलेंडर पिछले 30 – 40 वर्षो से हॉस्पिटल में लाये जा रहे है जहाँ सिलेंडर पड़े थे उसकी कुछ ही दूरी पर कचरा पड़ा था और किसी ने शरारत की और वहां पर आग लग गयी। हॉस्पिटल के स्टाफ को जैसे आग लगने की सूचना मिली तो उन्होंने चंद मिंटो में आग बुझा दी। मामला कुछ नहीं था लेकिन कुछ मोहल्ले वालो ने और बाहरी व्यक्तियों ने इसपर एतराज़ जताया और उन्हें जब असलियत का पता लगा तो मामला शांत हो गया। इस मोके पर कुछ गलत फहमी हो गयी थी जोकि दूर हो गयी है , ऐसा लगाता है की हॉस्पिटल को बदनाम करने की कोशिश की गयी है।