You are currently viewing भाजपा युवा मोर्चा ने शहीद ए आज़म भगत सिंह,राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर किया महा रक्तदान शिविर का आयोजन

भाजपा युवा मोर्चा ने शहीद ए आज़म भगत सिंह,राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर किया महा रक्तदान शिविर का आयोजन

जालंधर (ब्यूरो):- भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कंवरदीप सिंह टोहड़ा के दिशा निर्देशों अनुसार शहीद ए आज़म भगत सिंह के बलिदान दिवस पर युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज जुल्का की अध्यक्षता और भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा के मार्गदर्शन में महा रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय ऑक्सफोर्ड हॉस्पिटल में किया।इसमें विशेष रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा,अनिल सच्चर,के डी भंडारी,महिंदर भगत,जिला भाजपा महामंत्री व युवा मोर्चा प्रभारी अशोक सरीन हिक्की(एडवोकेट),पंजाब युवा मोर्चा के महामंत्री व जोनल प्रभारी आभास शाकर,
प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अमृतपाल सिंह डली,ज़िला प्रभारी अंकित सैनी पहुंचे।इसमें पार्टी के युवाओं और गणमान्य महानुभावों ने बड़े उत्साह के साथ रक्तदान किया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी में देश भक्ति की भावना को और उज़ागर करते हुए, शहीदों के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरणा था।इस मौक़े पर 51 यूनिट से ज़्यादा रक्त एकत्रित किया गया।इस शिविर को सफल बनाने में जौली सूदिंग इरा फाउंडेशन ने भी विशेष सहयोग दिया।पंकज जुल्का ने युवाओं में जोश भरने के लिए स्वयं भी रक्तदान किया तथा सभी को इस महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए मार्गदर्शित किया।उन्होंने सभी रक्तदाताओं का इस शिविर में भाग लेने के लिए धन्यवाद किया और भविष्य में भी इस तरह के समाजिक कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक सोच,संघर्षमय जीवन में भी सामाजिक गतिविधियों में आगे बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिये प्रोत्साहित किया।उन्होनें बताया कि अगर हमारे रक्त से किसी जरूरतमंद की जान बच सकती है तो इससे बड़ा पुण्य का कार्य नहीं हो सकता।उन्होंने कहा कि हमें अपने आप को सौभाग्यशाली समझना चाहिए कि हमें रक्तदान करने का मौका मिला है।उन्होंने कहा कि आज इस बलिदान दिवस पर युवाओं को संकल्प लेना चाहिए कि निःस्वार्थ भाव से ज्यादा से ज्यादा सामाजिक हित के कार्य करने चाहिए।सुशील शर्मा ने कहा कि कहा कि युवाओ को ऐसे आयोजनों मे बढ़ चढ़ आगे आना चाहिये।उन्होंने सभी से आह्वान किया कि समय-समय पर रक्तदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि लोगों में भ्रांतियां है कि खून देने से कमजोरी आती है,जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है।रक्तदान करने से मनुष्य स्वस्थ रहता है और कुछ ही दिनों में शरीर में नया खून बन जाता है।हर्ष झांजी ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिये सभी का धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि हमारी संस्था पिछले लंबे समय से सामाजिक हित के कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि हमारी संस्था के सदस्य हर समय निःस्वार्थ भाव से सेवा के लिए तैयार रहते है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज जुल्का,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की और राजेश कपूर,ज़िला प्रवक्ता ब्रजेश शर्मा,ज़िला सचिव अजय चोपड़ा, मीनू शर्मा,जौली सूदिंग इरा फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट हर्ष झांजी,एस सी मोर्चा अध्यक्ष अजमेर सिंह बादल,महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू शर्मा,किशन लाल शर्मा,महिला मोर्चा महामंत्री शमा चौहान, सुखबीर चट्ठा, सुमन सोंधी,अंजू डेविड, वंदना प्रभाकर, उषा शर्मा, सीमा रानी, मनिंदर कौर, विनेश मित्तू, विकास शारदा, रोहित ठाकुर, अरुण संदल, तजिंदरपाल ढिल्लों, चिराग डावर, गौरव राय,डायमंड भंडारी, हर्ष कुमार,अमित, साहिल भल्ला, राजा, संजीव, अभिरूप, राहुल, करण, दिवांशु, सुखदयाल, सुनील कुमार, दविंदर कुमार, निखिल जोशी, मुकेश छाबड़ा,अभिमन्यु पाराशर, तरुण गुप्ता आदि उपस्थित थे।

1-कैप्शन-खूनदान कैंप मे रक्तदान करते जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा,युवा भाजपा प्रधान पंकज जुल्का उनके साथ खड़े महिंद्र भगत,अशोक सरीन हिक्की,मीनू शर्मा,किशनलाल शर्मा,अजमेर बादल,हर्ष झांझी व अन्य *

2-कैप्शन-पंजाब भाजपा उपप्रधान सुभाष शर्मा द्वारा रक्तदान शिवर मे शहीदों के चित्र पर पुष्पर्पित करने के बाद उनको सम्मानित करते सुशील शर्मा,राजेश कपूर,पंकज जुल्का,अशोक सरीन,अजय चोपड़ा,हर्ष झांझी,अरुण संधल,विकास कुमार,गौरव राय व अन्य *

3-कैप्शन-रक्तदान करने वाले नौजवान को प्रशंसा पत्र देते पूर्व मुख्य संसदीय सचिव के.डी भंडारी,अशोक सरीन हिक्की,पंकज जुल्का,हर्ष झांझी,विकास,डायमंड व अन्य