जालंधर (ब्यूरो):- पंजाब में अमृतसर के गांव रामपुराफूल में किडनैप हुई बच्ची का शव गांव के ही छप्पड़ से बरामद हुआ है। बच्ची को उसकी सौतेली मां ने ही मारा था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस अफसरों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
मृतक बच्ची की पहचान अभिरोज जोत कौर (7) के रूप में हुई है। 15 मई को वह ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी जिसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी जगह तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने पूरा गांव सील कर दिया और सर्च चलाया।
गांव में लगे CCTV चेक किया गए तो बच्ची बाइक सवार महिला और व्यक्ति के साथ जाती दिखाई दी। जिसके बाद बच्ची का शव गांव के छप्पड़ से बरामद हुआ। जांच में सौतेली मां का नाम सामने आया। बताया गया है कि पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
अभिरोज जोत के पिता अजीत सिंह ने तलाक के बाद महिला से दूसरी शादी की थी। महिला ने अपनी बहन के साथ मिलकर बच्ची को मारा है। आज पुलिस अधिकारी इस मामले को लेकर प्रेसवार्ता कर सकते हैं।