जानें आज कितनी बढ़ी कीमतें
मान्यवर :- पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बढ़ने का दौर शुरू हो गया है | आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं | दिल्ली पेट्रोल 19 पैसे और डीजल 21 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है |
ये बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में आज पेट्रोल 90.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.12 रुपये प्रति लीटर हो गया है | वहीं मुंबई में पेट्रोल 97.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.19 रुपये प्रति लीटर है | चेन्नई में पेट्रोल 92.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.09 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है | कोलकाता में ये कीमत क्रमश: 90.92 रुपये और 83.98 रुपये प्रति लीटर है |
चुनाव खत्म होते ही महंगाई का दौर शुरू
चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में चुनाव के लिए 26 फरवरी को अधिसूचना जारी की थी | इसके बाद आखिरी बार 27 फरवरी 2021 को तेज के दाम में बढ़े थे | दो महीने ब्रेक के बाद 4 मई को पहली बार दाम बढ़े थे | फिर आज लगातार दूसरे दिन कीमतों में बढ़ोतरी हुई है | देश में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच चुनाव हुए थे और 2 मई को चुनाव के नतीजे घोषित हो हुए थे |
स्थानीय करों (वैट) और परिवहन भाड़े के अनुसार देश के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की कीमत अलग-अलग होती है | तेल कंपनियों ने 15 अप्रैल को कीमतों में मामूली कटौती के बाद समीक्षा रोक दी थी | इस दौरान ही पश्चिम बंगाल सहित देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी | मतदान खत्म होने से पहले ही तेल कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत दे दिए थे, क्योंकि इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें तेजी से बढ़ी थी | अमेरिका में मजबूत मांग के चलते कच्चे तेल की कीमत बढ़ी है |












