You are currently viewing Lunar Eclipse 2021 – चंद्र ग्रहण के दौरान इन चीजों को दान करने से मिलता है लाभ

Lunar Eclipse 2021 – चंद्र ग्रहण के दौरान इन चीजों को दान करने से मिलता है लाभ

भारत में सूतक काल लगेगा या नहीं ??

जानिए क्या कहता है ज्योति शास्त्र

मान्यवर :- वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। चंद्र ग्रहण दोपहर 02 बजकर 17 मिनट से शुरू हो जाएगा जो कि शाम 07 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा और बुध राशि परिवर्तन के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण कई राशियों पर प्रभाव डालेगा।

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो यह चंद्र ग्रहण मेष, कर्क, कन्या और मकर राशि पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। इस राशि वालों को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही शारीरिक कष्टों से भी छुटकारा मिल सकता है।

ग्रहण के दौरान इन चीजों का करना चाहिए दान-

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण काल के दौरान किसी भी तरह के शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। लेकिन चंद्र ग्रहण के दौरान सफेद रंग की वस्तुओं का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। सफेद रंग चंद्रमा से संबंधित है। माना जाता है कि सफेद वस्तुओं का दान करने से चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है। चंद्र ग्रहण के दौरान चावल का दान करना सबसे उत्तम माना जाता है।

आज दिखेगा सुपर ब्लड मून-

जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आती है तो चंद्र ग्रहण होता है और जब चांद पूर्ण ग्रहण युक्त होता है तो ब्लड मून दिखता है। ये एक खगोलीय घटना है। इस स्थिति में पृथ्वी की छाया चंद्रमा की रोशनी को ढक लेती है, जिससे सूर्य की रोशनी पृथ्वी के वायुमंडल से टकराकर चंद्रमा पर पड़ती है। फिर जब चंद्रमा पृथ्वी के पास पहुंचता है तो उसका रंग गहरा लाल हो जाता है।

भारत में सूतक काल लगेगा या नहीं-

विदेश में साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होने वाला है। हालांकि भारत में उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। ऐसे में भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा।

Lunar Eclipse 2021