You are currently viewing पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा के निधन से खेल जगत में छाई-शोक की लहर

पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा के निधन से खेल जगत में छाई-शोक की लहर

जालंधर(मान्यवर):-1983 वर्ल्ड कप के हीरो रहे पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं | पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा का निधन हो गया है | दिल का दौरा पड़ने की वजह से पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा की जान चल गई है | यशपाल शर्मा ने 66 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है | यशपाल शर्मा 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के हिस्सा थे | यशपाल शर्मा का क्रिकेटर करियर बहुत ही शानदार रहा था |

पूर्व क्रिकेट के चाहने वाले से यशपाल शर्मा के निधन पर दुख जता रहे हैं | पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा के निधन पर कपिल देव, कीर्ति आजाद, सबा करीम समेत खेल जगत की हस्तियों ने दुख जताया है | कपिल देव ने कहा है कि मैं खुद को संभाल नहीं पा रहा हूं | एक टीवी चैनल पर यशपाल शर्मा के साथ अपने अनुभव को साझा करते हुए कपिल देव भावुक भी हो गए | विश्व विजेता टीम में यशपाल शर्मा के साथ खेलने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदनलाल ने अपने साथी खिलाड़ी के निधन पर दुख व्यक्त किया है |

युवराज सिंह ने भी यशपाल शर्मा के निधन पर शोक जताया है | उनकी आत्मा को शांति मिले | पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी यशपाल शर्मा के निधन पर शोक जताया है | उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘यशपाल शर्मा के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ | हमारी 1983 की विश्व कप जीत के नायकों में से एक थे | केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने यशपाल शर्मा के निधन पर शोक जताया है | उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘पूर्व क्रिकेटर और 1983 विश्व कप विजेता सदस्य यशपाल शर्मा के निधन से दुखी हूं | उनका एक शानदार करियर था और 1983 विश्व कप में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे | वह एक अंपायर और राष्ट्रीय चयनकर्ता भी थे | उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकेगा |