करतारपुर(सुखप्रीत सिंह):-जालंधर में मकसूदा सब्जी मंडी के नजदीक एक ट्रक और एक्टिवा की भीषण टक्कर हो गई | ट्रक और एक्टिवा की टक्कर इतनी जबरदस्त थी की एक्टिवा सवार लड़की की उस टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई |
जिन लोगों ने इस हादसे को अपनी आंखों से देखा उनके लिए यह मंजर बहुत ही घातक और शोक ग्रस्त था | एक्टिवा सवार लड़की की पहचान तेजिंदर कौर निवासी लिदड़ा गांव के तौर पर हुई है |
अचानक हुई इस दुखद घटना के बारे में लड़की के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है | कुछ ही देर बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिएभिजवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी घटना की जानकारी मिलते ही कुछ ही समय में लड़की के परिजन मौके पर पहुंच चुके थे |










