You are currently viewing बारिश और बर्फबारी के चलते बढ़ी ठंड
Jammu-Srinagar National Highway

बारिश और बर्फबारी के चलते बढ़ी ठंड

लैंडस्लाइड की वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

मान्यवर :- जम्मू कश्मीर के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ गई है | वहीं जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई बर्फबारी और चट्टानें खिसकने के चलते हाईवे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है | मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दी थी कि शुक्रवार शाम से प्रदेश में बर्फबारी और बारिश होगी | जम्मू समेत आसपास के जिलों कठुआ, सांबा, उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, पुंछ और राजौरी से भी बारिश और बर्फबारी की खबरें आई हैं | इस बारिश और बर्फबारी के चलते जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जवाहर सुरंग के पास करीब डेढ़ फीट बर्फ जमा होने से हाईवे को बंद करना पड़ा |

रामबन में कई स्थानों पर बर्फबारी के चलते हाईवे के पास के पहाड़ों से चट्टाने खिसकीं, जिसकी वजह से भी हाईवे पर यातायात को रोकना पड़ा | हाईवे बंद होने के कारण कई यात्री वाहन और यात्री फंसे हुए हैं |

Jammu-Srinagar National Highway