बुरी तरह कटी मिली दोनों की शव
जालंधर(मान्यवर) :- आज सुबह करीब 8:30 बजे जालंधर – कपूरथला रेल ट्रैक पर खोजेवाल गांव के पास एक नाबालिक जोड़े की लाश बरामद हुई है | सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है | पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार करीब सुबह 8:30 बजे उन्हें खबर मिली थी कि खोजेवाल के पास रेलवे ट्रैक पर लाशें पड़ी मिली है |
जब उन्होंने जाकर देखा तो लाशें बुरी तरह से कटी हुई थी प्राथमिक जांच में पता चला है कि लड़का लड़की नाबालिक है और ऐसा लग रहा है कि यह प्रेमी जोड़ा है जिन्होंने सुसाइड किया है | फिलहाल अभी लड़के लड़के की पहचान नहीं हो पाई है |
Boy girl suicide on railway track








