You are currently viewing आज लुधियाना आएंगे CM भगवंत मान PAU में आयोजित महाराज जस्सा सिंह रामगढ़िया के जयंती समारोह में शिकरत करेंगे

आज लुधियाना आएंगे CM भगवंत मान PAU में आयोजित महाराज जस्सा सिंह रामगढ़िया के जयंती समारोह में शिकरत करेंगे

मान्यवर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज पंजाब के CM बनने के बाद पहली बार लुधियाना शहर पहुंच रहे हैं। CM मान यहां महाराज जस्सा सिंह रामगढ़िया की जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में PAU में शिरकत करेंगे।

समारोह डॉ. मनमोहन सिंह सभागार में होगा। CM करीब 10.45 बजे तक लुधियाना पहुंच जाएंगे। CM के आगमन से पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त किए है। मुख्यमंत्री रामगढ़िया समुदाय के गणमान्यों को सम्मानित भी करेंगे।

पंजाब सरकार ने शहीदों के जन्म-शहीदी दिवस को राज्य स्तर पर मनाने का फैसला किया है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को उनके इतिहास के बारे पता हो।